छोड़ना पड़ा मंत्री पद,संदीप सिंह यौन उत्पीड़न केस में फंसे, छवि बीगाडने की हो रही है सजिस

महिला कोच की शिकायत पर संदीप सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता IPC की धारा 354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत FIR दर्ज की गई थी

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस उनके गले की हड्डी बन गया है। FIR के बाद रविवार 1 जनवरी 2023 को उन्होंने अपने मंत्री पद छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें सूबे के खेल विभाग की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हैंड ओवर कर दी है। यह आरोप वाला माहौल है और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले की गहनता से जांच की जानी चाहिए और मुझ पर लगे सभी गलत आरोपों की सच्चाई लोगों के सामने आनी चाहिए। ऐसे में जब तक जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मैं खेल विभाग का जिम्मा CM को सौपता हूं। दरअसल एक महिला कोच ने संदीप सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

 

संदीप सिंह के खिलाफ महिला ने यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाने का आरोप लगाया था। जिसके आधार पर 31 दिसंबर 2022 को भारतीय दंड संहिता IPC की धारा 354,354A,354B,342 और 506 के तहत मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस बारे में रविवार को बताया कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नेता संदीप सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई संदीप सिंह पर आरोप है कि चंडीगढ़ के आवास कैंप के कार्यालय में महिला को परेशान किया गया जहां पर वह किसी आधिकारीक काम के लिए मिलने गई थी।

Leave A Reply