मुंबई वारिश का कहर जारी, दहिसर नदी में दो लोग बहे, अलर्ट पर नेवी-NDRF

मायानगरी मुंबई और इसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बारिश की मुसीबत टूट पड़ी है. मुंबई में सोमवार देर रात थमी बारिश मंगलवार सुबह से दोबारा जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है.

लाइव अपडेट-

भारी बारिश के कारण दहिसर और कांदीवली में दो लोग दहिसर नदी में बहे

मुंबई से जाने वाली एअर इंडिया की सभी उड़ाने देरी से चल रही है. वहीं एयरपोर्ट पीआरओ ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट पर सेवाएं फिलहाल सामान्य है.

मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में फिर भारी बारिश शुरू

मौसम विभाग की तरफ से 8.30 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, कोलाबा में 111 MM, सांताक्रूज में 328 MM बारिश दर्ज की गई. अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाक में तेज से बहुत तेज बारिश की आशंका जताई गई है.

इस बारिश की वजह से मुंबई डब्बावालों भी आज काम नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि मंगलवार को भेजे लंचबॉक्स ही वे इकट्ठा नहीं कर पाए हैं.

भारी बारिश के बाद से बाधित हुई लोकल ट्रेन सेवा कुछ जगहों पर बहाल होनी शुरू हो गई है. शीव स्टेशन के रास्ते अप और डाउन ट्रेनों की सेवा धीरे-धीरे चल रही है। फंसी हुई ट्रेनों को पहले निकाला जाएगा, फिर सीएमएमटी-ठाणे रूट की सेवाएं शुरू होंगी.

वेस्टर्न रेलवे की चर्चगेट से विरार की सेवा बहाल हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वेस्टर्न लाइन पर ट्रेनों की सामान्य आवाजाही हो रही है, वहीं सेंट्रल लाइन पर आवाजाही 80% तक बहाल हो चुकी है.

मुंबई के मुलुंड में मूसलाधार बारिश के बाद भारी जलजमाव दिखा

नौसेना और NDRF अलर्ट पर

वहीं नौसेना के हेलीकॉप्टरों को एहतियातन राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रखा गया है और एनडीआरएफ को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. वहीं नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ बचाव दल और गोताखोर भी तैनाती के लिए तैयार हैं.

Leave A Reply