शिमला: कुमारसैन के युवक ने बनाया इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शा

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जिला के उपमंडल कुमारसैन की दूरदराज पंचायत कोटीघाट के उडर गांव के 23 वर्षीय युवक सन्नी राठौर ने मोटर, बेटरी और अन्य उपकरणों की सहायता से एक इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शा का निर्माण किया है. मात्र 15 हजार रुपये की लागत से युवक ने इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शा बनाया है. युवक ने 22 दिनों में केवल 15 हजार रुपये की लागत से इस इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शे का निर्माण किया है.  थ्री व्हीलर में चार हॉर्स पावर की मोटर लगी है, जो विद्युत उर्जा को यांत्रिक उर्जा में बदलती है. मोटर को चलाने के लिये चार बेटरी लगाई गई हैं, जो कि एक बार चार्ज होकर 25 किलोमिटर प्रति घंटा की रफ्तार से 55 किलोमिटर का सफर तय कर सकती है. गाड़ी में स्टेरिंग, ब्रेक, सस्पेंशन, एक्सीलेटर जैसे सभी जरूरी उपकरण लगाये गए हैं. इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर  का भार 200 किलोग्राम है. बता दें कि युवक ने  2016 में इंजिनियर का डिप्लोमा प्राप्त किया था और अब  ऑटोमोबाइल की डिग्री के लिए पढ़ाई कर रहा है. वहीं, युवक ने बताया कि गाड़ियों से बढ़ रहे प्रदुषण को कम करने और महंगे डीजल-पेट्रोल के भारी खर्चे से बचने के लिये इस तरह के इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर रिक्शा बनाने की प्रेरणा मिली है.  इससे पहले भी सन्नी राठौर हाइब्रिड कार के निर्माण में अहम भूमिका निभा चुके हैं.  
Leave A Reply