हिमाचल : देवभूमि में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

देवभूमि के कुल्लू में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी केे अनुसार भूकंप का यह झटका सुबह करीब 8 बजकर 7 मिनट पर आया। इसका केंद्र मंडी में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई।

भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। मौसम विज्ञान केंद्र के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मंडी क्षेत्र में भी भूकंप का हल्का झटका आया है। उनका कहना था कि रिक्टर स्केल पर इस भूकंप मात्रा 4.4 आंकी गई। हालांकि अभी तक जानमाल की कोई जानकारी नहीं है। भूकंप के झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

Leave A Reply