(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से बर्फबारी के चलते पहाड़ सफेद चादर में ढके हुए हैं। पहाड़ों पर छाई सफेद चांदी से वहां का नजारा इतना खूबसूरत हो गया है कि नजरें हटाए नहीं हटती। वहीं बर्फबारी ने केदारनाथ धाम का श्रृंगार इतना सुंदर किया है जो सबसे ज्यादा मंत्रमुग्ध करने वाला है। धाम के ऊपर हुई बर्फबारी पर जब सूर्य की किरणें पड़ती हैं तो वहां ऐसी छटा बिखरती है जिसको शब्दों में बयां कर पाना बहुत ही मुश्किल है।


केदारनाथ धाम में सात फुट तक हिमपात दर्ज की गई है और पुनर्निर्माण के कार्य पूरी तरीके से प्रभावित रहा। बारिश के कारण यहां लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। पर्यटक बर्फ के दीदार करने को चोपता तो पहुंचे, मगर उन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम में हिमपात से तापमान शून्य से नीचे (-) 14 डिग्री तक चला गया है।
