अब राज्यसभा में NDA पहुँची बहुमत के करीब ।

राज्यसभा में NDA अपने बहुमत से कुछ ही कदम की दुरी पर है ,विपक्षियों में आई फूट का मिल रहा लाभ ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। इससे साफ है कि राजग राज्यसभा में बहुमत से सिर्फ दो कदम दूर रह गई है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्यों में पांच पद रिक्त चल रहे हैं, जिससे बहुमत के लिए 121 सदस्यों की जरूरत है। वर्तमान में भाजपा समेत राजग, निर्दलीय और मनोनीत सदस्यों की कुल संख्या 116 है। सदन में कांग्रेस के संजय सिंह और सपा सदस्य नीरज शेखर पहले ही इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जबकि सपा के ही सुरेंद्र नागर ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है, जिनका भाजपा में जाना तय है। इसी तरह कुछ और विपक्षी दलों के सदस्यों के पाला बदलकर भाजपा में आने की संभावना है।सुरेंद्र नागर का कार्यकाल चार जुलाई 2022 तक बाकी था। लेकिन उन्होंने भाजपा में जाने का मन बनाकर ही राज्यसभा से इस्तीफा दिया है। इस्तीफे से खाली तीनों सीटें चुनाव होने पर भाजपा के खाते में जाएंगी। इस तरह राजग के खेमे के सदस्यों की संख्या बढ़कर 119 हो जाएगा। यानी राज्यसभा में राजग बहुमत से केवल दो कदम पीछे रह गया है। सूत्रों की मानें तो अभी कुछ और नेता राज्यसभा में पाला बदलने की तैयारी में हैं। सुरेंद्र नागर के भाजपा में जाने की अटकलें काफी पहले से ही लगाई जा रही थीं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाये जाने को लेकर उनके बयान से उनके भाजपा में जाने के कयास लगने शुरु हो गये थे। नागर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज गुर्जर नेताओं में से एक हैं। इसका लाभ उठाने के लिए भाजपा ने उनसे अपने पार्टी में शामिल होने की बात रखी थी ।

Leave A Reply