अभिनंदन होंगे ‘वीर चक्र’ से सम्मानित ।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र देने की घोषणा की गई है ।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को वीर चक्र देने की घोषणा की गई है। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 बाइसन से न केवल पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के छक्के छुड़ाए बल्कि उनका एक एफ-16 भी मार गिराया था। देश ने उन्हीं अभिनंदन की वीरता को सलाम करते हुए उन्हें वीर चक्र देने की घोषणा की है। भारतीय सैन्यकर्मियों को युद्ध और कई बार शांतिकाल में असाधारण बहादुरी और वीरता के प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है। उन्हें परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र और शौर्य चक्र दिए जाते हैं। परमवीर चक्र सेना में मिलने वाला सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है। यह सम्मान सेना के उन जाबांजों को दिया जाता है, जिन्होंने दुश्मन की उपस्थिति में बहादुरी, वीरता, आत्म-बलिदान का साहसी कार्य किया हो। यह चक्र युद्ध काल में साहसी प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। परमवीर चक्र कांसे से बना होता है और इसका आकार गोल होता है। इसके ऊपर केंद्र में उभरी हुए राज्य के प्रतीक के साथ ‘इंद्र के वज्र’ की चार प्रतिकृतियां बनी होती हैं। यह मैडल सादा बैंगनी रंग के फीते के साथ दिया जाता है। वीरता के लिए मिलने वाला यह दूसरा बड़ा सम्मान है। दुश्मन के सामने हवा, पानी या जमीन पर असाधारण वीरता का परिचय देने वाले सैन्यकर्मियों को यह दिया जाता है। महावीर चक्र भी युद्ध के समय असाधारण वीरता, प्रकट शूरता या बलिदान के लिए दिया जाता है। परमवीर चक्र के बाद यह वीरता का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान है। सिल्वर धातु का गोलाकार आकृति में बना यह मैडल आधा सफेद और आधा नारंगी रंग के फीते के साथ दिया जाता है। इसके ऊपर के हिस्से पर पांच कोनों वाला उभरा हुआ सितारा बना होता है। युद्ध में दुश्मन को परास्त करने में दिखाई गई अभूतपूर्व वीरता के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। इसे भी युद्धकाल में साहस दिखाने के लिए दिया जाता है। यह मैडल सिल्वर का बना होता है और इसमें भी पांच कोनों वाला उभरा हुआ सितारा बना होता है। किसी भी व्यक्ति के लिए ये गर्व की बात है ।

Leave A Reply