इंटरनेट पर मशहूर बिल्ली ‘ग्रंपी’ की हुई मौत, बनाया था अपने मालिक को अरबपति

एरिजोना के रहने वाली ग्रंपी की मालिकन ने ट्वीट कर मौत की पुष्टि की।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : दुनिया भर में इंटरनेट पर सनसनी मचाने वाली मशहूर बिल्ली ‘ग्रंपी’ की सात साल की उम्र में मौत हो गई। ग्रंपी के टि्वटर पर 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। एरिजोना के रहने वाली ग्रंपी की मालिकन ने ट्वीट कर मौत की पुष्टि की।इस सुपर क्यूट बिल्ली का असल नाम टार्डर सॉस था, लेकिन वह ‘ग्रंपी कैट’ के नाम से मशहूर थी। ग्रंपी ने 2012 में उस वक्त लोकप्रियता हासिल की थी, जब उसकी अप्रसन्न भाव वाली तस्वीरें इंटरनेट आईं थीं। वहीं 2012 में ग्रंपी के एक वीडियों को यूट्यूब पर डेढ़ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। बिल्ली के फेसबुक पर 85 लाख और इंस्टाग्राम पर 25 लाख फैंस थे। बिल्ली के पास मौजूद संपत्ति करीब 700 करोड़ की मानी जा रही है। ग्रंपी की वजह से मालकिन तबाथा बुंदसेन अरबों रुपये की मालिक हो गई थी।इस बिल्ली को लेकर इंटरनेट पर काफी मीम बनाए गए, किताब लिखी गई और फिल्म बनाई गई। स्टैन ली और जेनिफर लोपेज सहित मशहूर हस्तियों के साथ ग्रंपी की तस्वीरें भी हैं। बिल्ली का बड़े डॉक्टर से इलाज कराया जा रहा था, लेकिन एक इंफेक्शन की वजह से 14 मई को उसकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर काफी संख्या में लोगों ने बिल्ली के फोटोज पोस्ट कर भावुक संदेश लिख श्रद्धांजलि दी।

Leave A Reply