इंडीविजुअल इवेंट में 36 साल बाद फवाद मिर्जा ने जीता सिल्वर, घुड़सवारी में भारत को दो रजत
घुड़सवारी के टीम इवेंट में भी भारत को मिला रजत पदक
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अठारहवें एशियाई खेलों के आठवें दिन भारत की शुरुआत अच्छी रही। घुड़सवारी के इंडीविजुअल इवेंट में फौवद मिर्जा ने रजत पदक दिलाया। इस इवेंट में भारत को 36 साल बाद पदक मिला। तब भारत के रघुवीर सिंह ने स्वर्ण, गुलाम मोहम्मद खान ने रजत और प्रहलाद सिंह ने कांस्य जीता था। वहीं, भारत को घुड़सवारी के टीम इवेंट में भी एक रजत मिला। यह 2006 के बाद टीम इवेंट में पहला पदक है। तब कांस्य मिला था। इस एशियाड में यह देश का सातवां रजत और इक्तीसवां पदक है।