एम एल एस एम कॉलेज वाली सड़क में ट्रैफिक लाइट 20 दिनों से खराब ! विद्यार्थी परेशान

सड़क पर लग रहे जाम।प्रशासन बेफिक्र।विद्यार्थी कॉलेज में पहुँच रहे देरी से ।

सुन्दर नगर।रोशन लाल शर्मा
एन एल एन मीडिया।न्यूज लाइव नाउ : अखिल भारतीय विद्यार्थी संघ ने मांग उठाई है कि एम एल एस एम महाविद्यालय को जाने वाली सड़क मे ट्रैफिक लाइट तकरीबन 20 दिनों से खराब चल रही है प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही अमल में नही लाई। उन्होंने कहा कि आए दिन विद्यार्थी महाविद्यालय में ट्रैफिक के कारण देरी से पहुच रहे है और अपनी कक्षाओं में देरी से पहुँचने के कारण लैक्चर नही लगा पा रहे।20 दिनों से बंद पड़ी ट्रैफिक लाइट दर्शाती है कि सुंदरनगर का प्रशासन किस तरह से आम आदमी के लिए चिंता ले रहा है।

सुबह के समय सभी लोग अपने अपने घरों से काम के लिए निकल जाते है उस समय ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण रोज जाम लग रहा है।बहुत से लोग भी अपने ऑफिस समय पर नही पहुँच पा रहे।लेकिन प्रशासन के कान में जू तक नही रेंग रही।वह कुम्भकर्णीय नींद में सोया हुआ है।उन्होंने इस बारे प्रशासन से मांग उठाई की उन द्वारा झेली जा रही समस्या का तुरन्त निदान करे।

Leave A Reply