एयरस्ट्राइक पर बड़ा खुलासा – हमले के समय बालाकोट में सक्रिय थे 300 मोबाइल
यह शिविर में उस समय मौजूद आतंकियों की संख्या का सीधा संकेत देता है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी को जैश-ए-मुहम्मद के शिविरों पर भारतीय वायुसेना के जेट से हुए हमले से थोड़ी देर पहले भारतीय एजेंसियों की तकनीकी निगरानी में वहां 300 मोबाइल फोन सक्रिय पाया गया था।यह शिविर में उस समय मौजूद आतंकियों की संख्या का सीधा संकेत देता है।नेशनल टेक्निकल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एनटीआरओ) ने वायुसेना को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित शिविरों को निशाना बनाने की हरी झंडी मिलने के बाद निगरानी शुरू कर दी थी। 26 फरवरी को वायुसेना के 12 मिराज 2000 जेट ने बालाकोट में स्थित शिविरों को निशाना बनाया।संचालन गतिविधि में शामिल रहे सूत्र ने अपना नाम जाहिर नहीं होने देने की शर्त पर बताया, ‘तकनीकी निगरानी के दौरान सामने आया कि वहां करीब 300 मोबाइल फोन के सिग्नल सक्रिय हैं।’ सूत्र ने कहा कि दूसरी खुफिया एजेंसियों ने भी एनटीआरओ के आकलन की पुष्टि करने में भूमिका निभाई। लेकिन सरकार की ओर से हवाई हमले में मारे गए आतंकियों की संख्या की घोषणा नहीं की गई है।