एलओसी के पास राजौरी में IED धमाका, सेना का मेजर शहीद
यह धमाका उस वक्त हुआ, जब मेजर आतंकियों की ओर से प्लांट किए गए आईईडी बम को डिफ्यूज करने का प्रयास कर रहे थे।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पुलवामा में हुए आतंकी हमले के शहीदों की अंतिम विदाई के बीच एक और जवान के शहीद होने की खबर मिली है। राजौरी में एअओसी के पास एक आईईडी ब्लास्ट में सेना के एक अफसर शहीद हो गए। राजौरी में एलओसी के पास यह धमाका उस वक्त हुआ, जब अफसर बम को डिफ्यूज करने का प्रयास कर रहे थे। यह धमाका उस वक्त हुआ, जब मेजर आतंकियों की ओर से प्लांट किए गए आईईडी बम को डिफ्यूज करने का प्रयास कर रहे थे। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में एलओसी से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर यह धमाका हुआ। पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले के चलते पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। गुरुवार शाम को हुए इस अटैक के बाद केंद्र सरकार ने पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस ले लिया है और कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने के प्रयास जारी हैं।