कनॉट प्लेस एशिया पैसिफिक में सबसे महंगे ऑफिस बाजारों में चौथे स्थान पर
इस साल जनवरी-मार्च में वहां ऑफिस का औसत मासिक किराया 1.4% बढ़कर 330 रुपए प्रति स्क्वायर फीट हो गया।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : देश की राजधानी का कनॉट प्लेस इलाका एशिया पैसिफिक में चौथा सबसे महंगा ऑफिस बाजार है। इस साल जनवरी-मार्च में वहां ऑफिस का औसत मासिक किराया 1.4% बढ़कर 330 रुपए प्रति स्क्वायर फीट हो गया। 2018 की मार्च तिमाही में 326 रुपए प्रति स्क्वायर फीट था। हॉन्गकॉन्ग में ऑफिस का किराया एशिया पैसिफिक में सबसे ज्यादा है। टोक्यो और सिंगापुर का दूसरा और तीसरा नंबर है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ने इस साल की पहली तिमाही के लिए एशिया-पैसिफिक प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स जारी किया है।प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स में मुंबई के ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स का सातवां नंबर है। वहां ऑफिस का मासिक किराया जनवरी-मार्च तिमाही में 5% बढ़कर 300 रुपए प्रति स्क्वायर फीट हो गया। पिछले साल मार्च तिमाही में 286 रुपए प्रति स्क्वायर फीट था।बेंगलुरु के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) इलाके में ऑफिस का मासिक किराया मार्च तिमाही में 17% बढ़कर 125 रुपए प्रति स्क्वायर फीट हो गया। 2018 की मार्च तिमाही में 107 रुपए प्रति स्क्वायर फीट था। प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स इसका 14वां नंबर है।नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और एमडी शिशिर बैजल के मुताबिक 2018 में ऑफिस स्पेस की मांग 4.7 करोड़ स्क्वायर फीट पहुंच गई। इस दौरान ऑफिस स्पेस की सप्लाई में 13% इजाफा हुआ। ऑफिस के प्रमुख बाजारों में जगह काफी कम बची है इसलिए वहां नए ऑफिस खुलने की रफ्तार कम हुई है। मांग बढ़ने की वजह से किरायों में इजाफा हुआ है। यह ट्रेंड आगे भी जारी रहने की उम्मीद है।