कश्मीर मुद्दे पर शाहिद अफरीदी के ट्वीट पर भड़के गौतम गंभीर, दिया करारा जवाब

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कश्मीर को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की क्लास लगाई है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद गौतम गंभीर ने कश्मीर को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की क्लास लगाई है। अफरीदी के एक ट्वीट पर गंभीर ने उन्हें करारा जवाब देते हुए कहा कि वो एक बार फिर से खुद को शर्मिंदा करने का तरीका ढूंढ चुके हैं। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ये दूसरा मौका है, जब गंभीर और अफरीदी के बीच ट्विटर जंग छिड़ी है। गंभीर ने अफरीदी के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘दोस्तों, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए, जिससे ये साबित हो सके कि शाहिद अभी भी बड़े नहीं हो सके हैं। मैं उनकी मदद के लिए बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं।’ इससे पहले अफरीदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘चलिए हम सब एक देश के तौर पर एकजुट होकर प्रधानमंत्री के Kashmir Hour का हिस्सा बनते हैं। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मैं मजार-ए-कैद पर रहूंगा। मेरे साथ कश्मीरियों की एकजुटता के लिए जुड़िए। मैं जल्द ही एलओसी जाऊंगा।’ आपको बता दें कि मंगलवार को अपने एक टीवी संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी आवाम से कहा था कि शुक्रवार को सब लोग अपने-अपने कार्यस्थलों और स्कूल, कॉलेजों से बाहर निकलकर राष्ट्रगान गाएं। दुनियाभर में कश्मीर को लेकर मुंह की खा चुके इमरान ने कश्मीरियों को गुमराह करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।

Leave A Reply