कश्मीर में मारे गए आतंकियों को शहीद बताया कश्मीर के MLA ने…

(न्यूज़ लाइव नाऊ) :जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के विधायक एजाज अहमद मीर ने कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारे जा रहे आतंकियों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। एजाज ने कहा कि कश्मीर में जो आतंकी शहीद हो रहे हैं, वे हमारे भाई हैं।



उनमें से कुछ नाबालिग हैं और जिन्हें यह भी नहीं पता है कि वह क्या कर रहे हैं। हमें आतंकवादियों के मारे जाने का जश्न नहीं मनाना चाहिए, यह हमारी सामूहिक विफलता का प्रमाण है, जब हमारे सुरक्षा बल भी शहीद हो, हम दुखी महसूस करते हैं, हमें सुरक्षा जवानों के माता-पिता और आतंकियों के माता-पिता दोनों के साथ सहानुभूति रखनी चाहिए।



Leave A Reply