कांग्रेसी भगवा में आतंकवाद के दाग लगाने के पाप से नहीं बच पाएंगे – पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कितने भी हवन करें और जनेऊ दिखाएं। यहां तक की पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें, लेकिन भगवा में जो आतंकवाद का दाग लगाने की उन्होंने साजिश की थी। उस पाप से कांग्रेस और महामिलावटी कभी नहीं बच पाएंगे।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की रैलियों में कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता कितने भी हवन करें और जनेऊ दिखाएं। यहां तक की पुलिस को भी भगवा ड्रेस सिलवा दें, लेकिन भगवा में जो आतंकवाद का दाग लगाने की उन्होंने साजिश की थी। उस पाप से कांग्रेस और महामिलावटी कभी नहीं बच पाएंगे। मोदी ने कहा कि मायावती को बेटियों की इतनी ही चिंता है तो वे अलवर कांड के बाद राजस्थान सरकार से समर्थन वापस लें।मोदी ने इंदौर की सभा में कहा, ”यह ताई का शहर है। उन्होंने कुशलता सांसद चलाकर अमिट छाप छोड़ी है। पार्टी में मोदी को कोई डांट सकता है तो वह ताई हैं। मप्र की जनता पूछ रही है कि बिजली के बिल के बजाय बिजली की सप्लाई आधी क्यों हुई तो कांग्रेस सरकार कहती है कि हुआ तो हुआ। आज प्रधानमंत्री बनने वालों की लंबी कतार है। कुछ लोगों ने तो दर्जी भी सिलेक्ट कर लिए हैं। इतने चेहरों में कौन है जो आतंकवाद से मुकाबला और देश की सुरक्षा कर सकता है?”

Leave A Reply