कांग्रेस ने कहा हिंदुओं को आतंकी, राहुल मांगें माफी : अमित शाह
राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल की ओर भागे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार अमेठी में उनका हिसाब-किताब होना तय है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को बिजनौर में रैली की। अमित शाह ने इस रैली में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा कि हिंदू आतंकवाद का उपयोग कर कांग्रेस ने हिंदुओं को बदनाम किया है। हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने राजनीति को भी गंदा किया है। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए। साथ ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी गाजियाबाद की जनसभा में कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक बातें करते हैं।अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया। इसी का नतीजा है कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल की ओर भागे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार अमेठी में उनका हिसाब–किताब होना तय है।कांग्रेस ने हिंदू समुदाय पर आतंकवाद का टैग लगाया। लेकिन सत्य को आप छिपा नहीं सकते। सूर्य को कितने भी बादलों में छिपा दो लेकिन सत्य और सूर्य तेजस्वी होकर हमेशा चमकते हैं। समझौता एक्सप्रेस पर आए फैसले ने यह तय कर दिया कि स्वामी असीमानंद और बाकी सभी लोग निर्दोष है। लेकिन सत्य को आप छुपा नहीं सकते। सूर्य को कितने भी बादलों में छिपा दो लेकिन सत्य और सूर्य तेजस्वी होकर हमेशा चमकते हैं। विपक्ष के लोग तुष्टीकरण कि राजनीति करने से बाज नहीं आते, अभी कुछ दिन पहले पंचकूला की एक कोर्ट 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए ब्लास्ट पर फैसला दिया। तब कांग्रेस सरकार ने कहा था कि समझौता एक्सप्रेस बलास्ट हिंदू आतंकवाद का नमूना है। कांग्रेस ने पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का भाव बढ़ाने वाले हिंदू समुदाय को आतंकवाद के साथ जोड़कर बदनाम करने का काम किया। हिंदू कभी आतंकी हो सकता है क्या? शायद राहुल गांधी को नहीं पता कि हम तो चीटियों को भी आटा खिलाने वाले लोग हैं, लोगों को कैसे मारेंगे। आतंकवाद को धर्म के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस ने किया। सपा–बसपा वाले हमें गन्ना भुगतान पर सलाह दे रहे हैं, जिन्होंने 2011 से 2015 तक गन्ने का भुगतान नहीं किया था। योगी सरकार ने 2017 तक का 57 हजार करोड़ का भुगतान कर दिया है। इस साल का भी पूरा गन्ना का भुगतान चुनाव होने से पहले किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। गाजियाबाद जनसभा में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले कि राहुल गांधी नकारात्मक बातें करते हैं। जब भारत अंतरिक्ष में महाशक्ति बना तो पीएम ने देश को संबोधित किया। विपक्ष को यह बात बुरी लगी। तब उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत कर दी। कांग्रेस के लोग आतंकवादियो को बिरयानी खिलाते थे। मोदी सरकार आतंकियों को गोला और गोली देती है। पश्चिमी यूपी में अब व्यापारी फिर से वापस आ गए है। अपराध कम हो रहा है। योगी बोले कि इस बार उत्तर प्रदेश 74 पार, फिर एक बार मोदी सरकार।