(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कुर्सी की लालसा में कांग्रेसी नेता एक-दूसरे का सिर फोड़ने पर उतर आए हैं। कांग्रेस में वीरभद्र सिंह जैसे वरिष्ठ नेता की भी कद्र नहीं रही है। धर्मपुर हलके में जनसभा को संबोधित करते हुए तंज कसा कि कांग्रेस का सिर फोड़ू कार्यक्रम आगे भी इसी प्रकार से जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी की यही संस्कृति रही है। भाजयुमो को कांग्रेसियों के कार्यक्रम स्थल के बाहर हेलमेट स्टॉल व एक सूचना पट्ट लगाने की सलाह दी। कहा कि कांग्रेसी कार्यक्रम में हेलमेट पहनकर जाएं नहीं तो सिर फूट सकता है। उन्होंने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है। चाहे सारा विपक्ष एकजुट क्यों न हो जाए भाजपा को कोई नहीं हरा सकता। प्रदेश में चंदन की खेती की संभावना तलाशी जा रही है। इसके लिए धर्मपुर क्षेत्र की जलवायु उपयुक्त पाया गया है।