कांग्रेस सवा सौ साल पुरानी पार्टी, लेकिन ऐसा क्या दरिद्र कि उसके अंदर नेता नहीं उभरते – पीएम मोदी
न्यूज चैनल एबीपी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नेता का बेटा चुनाव लड़े तो इसे वंशवाद नहीं कहा जा सकता।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में वंशवाद की व्याख्या की है। न्यूज चैनल एबीपी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि नेता का बेटा चुनाव लड़े तो इसे वंशवाद नहीं कहा जा सकता। हालांकि उन्होंने इसे भी रोके जाने की बात कही। मोदी के मुताबिक- किसी परिवार के सदस्य का पार्टी का मुखिया बनना वंशवाद है।
सवाल: गांधी भाई-बहनों में बेहतर कौन है?
मोदी: कांग्रेस पार्टी सवा सौ साल से ज्यादा पुरानी है। इस पार्टी का ऐसा क्या दरिद्र है कि उसके अंदर से नेता नहीं उभरते। मैं उनसे मिला नहीं, उन्हें निजी तौर पर नहीं जानता, इसलिए कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।