कांग्रेस से मुस्लिम पक्षकार ने संतों को दिया जोड़, इस बार अयोध्या की सरगर्मी का आरोप कांग्रेस पर

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। अयोध्या श्रीराम मंदिर मामले को लेकर जरी सियासी संग्राम के बीच बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती को लेकर बड़ा बयान दिया है। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के अयोध्या में भूमि पूजन के आह्वान का विरोध करते हुए बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा है कि ये सब कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है। बता दें कि शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि वह 21 फरवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। शंकराचार्य स्वरूपानंद के अयोध्या कूच पर बोलते हुए इकबाल अंसारी ने कहा कि ये सब कांग्रेस करवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदूमुसलमान को लड़ाकर चुनाव में फायदा लेना चाहती है। इकबाल अंसारी ने कहा कि जब मामला कोर्ट में है और सभी पक्षकार कह रहे हैं कि हम कोर्ट के फैसले को मानेंगे, ऐसे में इस तरीके के बयान से अयोध्या का माहौल ही खराब होगा। शंकराचार्य द्वारा अयोध्या कूच के ऐलान पर ऐतराज जताते हुए अंसारी ने कहा यह सारा काम कांग्रेस के इशारे पर हो रहा है क्योंकि लोग चाहते हैं कि हिंदूमुसलमान में लड़ाई हो और उसका लाभ उन्हें चुनाव में मिले। इकबाल अंसारी ने आगे कहा कि सरकार को बदनाम करने के लिए अयोध्या कूच का ऐलान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार शिलान्यास हो चुका है और इस बात की पुष्टि बीजेपी के पूर्व सांसद विनय कटियार भी कर चुके हैं। बारबार शिलान्यास का क्या मतलब है? उन्होंने कहा कि अयोध्या के लोग राजनीति नहीं करते हैं। यहां के लोग शांति से रहना चाहते हैं। अंसारी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि किसी भी तरह का गैरकानूनी काम नहीं होना चाहिए, जिससे कि हिंदूमुसलमान के बीच का माहौल खराब हो।

Leave A Reply