किताब पूरी पढ़ने से पहले ही कहानी का अंत बता देता था दोस्त, मार दिया चाकू
यहां मनोरंजन के कई साधन मौजूद थे। लेकिन सर्गेई को टीवी देखने या गेम खेलने से ज्यादा किताबें पढ़ना पसंद था
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अंटार्कटिक में शोध कर रहे एक साइंटिस्ट पर अपने साथी के मर्डर की कोशिश का आरोप लगा है। साइंटिस्ट ने मर्डर की कोशिश इसलिए की, क्योंकि वैज्ञानिक के किताब पढ़ पाने से पहले ही साथी उसके अंत का खुलासा कर देता था।रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 55 साल के साइंटिफिक इंजीनियर सर्गेई सैवित्स्की और ओलेग बेलोगुजोव अंटार्किटक के दूर-दराज में स्थित किंग जॉर्ज द्वीप के रिसर्च स्टेशन में शोध के लिए रह रहे थे। यहां मनोरंजन के कई साधन मौजूद थे। लेकिन सर्गेई को टीवी देखने या गेम खेलने से ज्यादा किताबें पढ़ना पसंद था।सर्गेई के साथ लंबे समय से काम कर रहे ओलेग उन्हें छेड़ने के लिए कई बार उन किताबों के अंत का खुलासा कर दिया करते थे, जो सर्गेई पढ़ रहे होते थे या पढ़ने वाले होते थे। किताबों के अंत का खुलासा करने से परेशान सर्गेई ने दो हफ्ते पहले रिसर्च स्टेशन की कैंटीन में ओलेग पर चाकू से हमला कर दिया। सर्गेई ने साथी के सीने को चीर दिया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।रूसी जांचकर्ताओं ने घटना के बाद सर्गेई को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि अंटार्कटिक में हत्या की कोशिश का यह पहला मामला है। इससे पहले आज तक इस बर्फीले इलाके में दो इंसानों के बीच हिंसा का मामला सामने नहीं आया था।रूस का यह रिसर्च स्टेशन 1968 में बनाया गया था। मॉस्को से इस रिसर्च स्टेशन की दूरी लगभग 15 हजार किमी है। इलाके का तापमान लगातार -5 डिग्री के आसपास रहने की वजह से यहां लोग अभी तक नहीं बसे हैं।