क्या छिड़ने वाला है वर्ल्ड वॉर-3

सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान न्यूक्लियर बम बनाता है तो उनका देश भी बम बनाएगा।

(एनएलएन मीडिया-न्यूज़ लाइव नाऊ) क्या आपको भविष्य में तीसरा विश्व युद्ध होने का डर सता रहा है? हम कोई अफवाह नहीं फैला रहे। लेकिन आप बीते एक महीने की खबरों पर गौर करेंगे तो इस बात को अच्छे से समझेंगे। दुनिया पर इसका खतरा तेजी से बढ़ रहा है। बीते दिनों को सऊदी अरब ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान न्यूक्लियर बम बनाता है तो उनका देश भी बम बनाएगा। वहीं, रूस के एक जासूस को जहर देने के मामले में ब्रिटेन और रूस के बीच तनातनी का माहौल है। इधर, पाकिस्तान और चीन दोनों पड़ोसी भारत के सिरदर्द बने हुए हैं। अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच जुबानी जंग जारी है। ऐसे समय में जब दुनिया के बड़े देश आपस में उलझ रहे हों, तो थर्ड वर्ल्ड वॉर का खतरा होना लाजिमी है।
– पहला मामला ब्रिटेन और रूस से जुड़ा हुआ है। ब्रिटेन में एक रूसी जासूसी सग्रेई स्क्रिपल अपने घर में बेहोश हालत में मिला। उसे जहर दिया गया था।
– ब्रिटेन ने इस मामले में रूसी सरकार और पुतिन को जासूस की हत्या के लिए दोषी माना है।
– नाराज होकर ब्रिटेन ने अपने देश से रूस के 23 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।
– इस कार्रवाई से बौखलाए पुतिन ने भी 23 ब्रिटिश राजनयिकों को निष्कासित कर दिया।
– 2010 से ब्रिटेन में रहा पूर्व रूसी जासूस सग्रेई स्क्रिपल अपनी बेटी यूलिया विल्टशर के सेल्सबरी सिटी सेंटर के बाहर बेहोश मिला था। दोनों अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में हैं।

अमेरिका ने रूस को ठहराया था जिम्मेदार
– यूनाइटेड नेशंस सिक्युरिटी काउंसिल के इमरजेंसी सेशन में अमेरिका की एम्बेस्डर निकी हेली ने कहा था, “ब्रिटेन में दो लोगों को जहर देकर मारने के पीछे अमेरिका रूस को जिम्मेदार मानता है। अगर हमनें ऐसी घटनाएं रोकने के लिए मजबूत कदम नहीं उठाए तो सैल्सबरी आखिरी जगह नहीं होगी, जहां रासायनिक हमला किया गया है।”
– रूस का ये अगला रासायनिक हमला अमेरिका पर भी हो सकता है।
– दोनों देश अभी तक सीधे जंग से बचते रहे हैं। लेकिन कोल्ड वॉर को कोई कैसे भूल सकता है।

Leave A Reply