गणतंत्र दिवस परेड के बाद प्रोटोकॉल तोड़कर लोगों से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, लोगों में दिखा भारी जोश

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। राजपथ पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम देखने आए बड़ी संख्या में लोगों को पीएम ने निराश नहीं किया। उन्होंने बैरिकेड्स के साथ-साथ पैदल चलकर लोगों का अभिवादन किया। पीएम गणमान्य अतिथियों के जाने के बाद भी रुके रहे और अकेले ही लोगों की तरफ हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मौजूद जनसमुदाय ने भी मोदी-मोदी का जयकार किया। इससे पहले 15 अगस्त के मौके पर भी पीएम स्कूली बच्चों को इंतजार करते देख रुके थे और बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे हाथ मिलाया और तस्वीरें खिंचवाईं। पीएम ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं। विदेश यात्राओं के दौरान भी पीएम मिलने आए भारतीय परिवारों को निराश नहीं करते हैं और उनसे जरूर मिलते हैं। पीएम को कई बार सुरक्षा घेरे से बाहर निकलकर भी समर्थकों और विशेष तौर पर नन्हे फैंस से मिलते देखा गया है। 

Leave A Reply