गांधीनगर में अमित शाह का रोड शो, की लोकसभा चुनाव में समर्थन देने के लिए अपील
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और लोगों से मौजूदा लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में रविवार को एक रोड शो में भाग लिया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और लोगों से मौजूदा लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की।बता दें कि शाह साल 1997 में सरखेज विधानसभा के उपचुनाव में जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे, इसके बाद वह हर चुनाव जीतते रहे हैं। साल 2012 में अंतिम विधानसभा चुनाव उन्होंने नारणपुरा से जीता था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और अगस्त 2017 में राज्यसभा सदस्य चुने गए। भाजपा ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में शाह को गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। यह भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की परंपरागत सीट रही है। आडवाणी इस सीट से साल 1998 से ही लगातार जीतते रहे हैं।