चुनावी घमसान के बीच कांग्रेस कार्यालय के सामने लगाई गई ‘मैं भी चौकीदार’ की होर्डिंग !
कार्यालय आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी यह होर्डिंग चिढ़ा रहा है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) हिमाचल कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला के ठीक सामने ‘मैं भी चौकीदार’ का होर्डिंग लग गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी तस्वीर और कमल के फूल के साथ ‘मैं भी चौकीदार’ लिखा है।कांग्रेस कार्यालय के सामने यह होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। यह स्थान ऐसा है, जहां पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही करने वालों की नजर इस होर्डिंग पर पड़ रही है। यही नहीं, कार्यालय आने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी यह होर्डिंग चिढ़ा रहा है।भाजपा शहरी निकायों से अनुमति लेने और राशि जमा करने के बाद इन साइटों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगा रही है। कांग्रेस पार्टी यह देख रही है कि होर्डिंग लगाने के लिए भाजपा ने अनुमति ले रखी है या नहीं। शिमला शहर में कई स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए ‘मैं भी चौकीदार’ के होर्डिंग आयोग में शिकायत के बाद हटाए भी गए हैं।