जब कश्मीरी हिन्दुओ ने संगम में लगाईं डुबकी और बोले – “हमें लौटा दो हमारा कश्मीर”

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। ये पूरे राष्ट्र ने देखा , उन्होंने तो साक्षात् अपनी आँखों से जो वहां पर मौजूद थे ये दृश्य था कुम्भ का जो इस समय तीर्थराज प्रयागराज में अपने चरम पर है यहाँ पर कश्मीर से अपना सब कुछ लुटा कर केवल अपना धर्म बचा कर आये हिन्दुओ ने संगम के पवित्र स्थल पर माँ गंगा में डुबकी लगाईं और फिर हाथो को जोड़ कर भगवान से नम आँखों से प्रार्थना की उनकी आँखों के साथ वहां संगम तट पर मौजूद तमाम लोगों की आखें भी नम हो चुकी थी और वो भी उनके साथ प्रार्थना में शामिल हो गये थे । ज्ञात हो कि ये उनकी व्यथा है जिनको हिंदुस्थानी हिन्दू होने के बाद भी सोची समझी साजिश के तहत सिर्फ कश्मीरी पंडित नाम दिया गया और उनके साथ हुए अत्याचार पर खुद भी ख़ामोशी रखते हुए नेताओं ने देश को भी अँधेरे में ये कहते हुए रखा कि सब सही चल रहा है अब वही कश्मीरी हिन्दुओ का एक जत्था नम आखों के साथ तीर्थराज प्रयाग में माँ गंगा की शरण में गया और पवित्र डुबकी लगाते हुए इश्वर के बाद वर्तमान सरकार से प्रार्थना की कि उनको उनकी जन्मस्थली जो उनके ही देश में है वो लौटा दी जाय । सेव शारदा कमेटी के प्रमुख रविंदर पंडित ने बताया कि यह पहली बार है कि देशभर से सैकड़ों कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने कुम्भ में अपना शिविर लगाया है और अपनी आराध्य देवी शारदा के लिए संगम में डुबकी लगाई है।   देशभर से सैकड़ों कश्मीरी पंडितों के एक समूह ने पहली बार प्रयाग कुम्भ के दौरान संगम में शुक्रवार को डुबकी लगायी। सेव शारदा कमेटी द्वारा कुम्भ मेले मेंशारदा कुम्भका आयोजन किया गया। इस बेहद भावुक पल को देखने के साक्षी सैकड़ों संत महंथ और लाखो श्रद्धालु बने हैं फिलहाल कई मुद्दों पर हंगामा करता एकजुट विपक्ष इस मुद्दे पर खामोश है

Leave A Reply