जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया

सूत्रों का कहना है कि घर में दो से तीन आतंकी छिपे हैं।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू-कश्मीर में सोपोर जिले के वारपुरा गांव में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया। मुठभेड़ गुरुवार रात से चल रही है। सूत्रों का कहना है कि घर में दो से तीन आतंकी छिपे हैं। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। धारा 144 लागू है।खुफिया सूचना मिलने पर गुरुवार शाम सुरक्षाबलों ने गांव की घेराबंदी की थी। इस कार्रवाई के विरोध में आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इस ऑपरेशन में राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।जवानों ने फिलहाल गांव को सील करके आतंकियों के भागने के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। गांव के लोगों को रात में ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है।

Leave A Reply