जस्टिस पिनाकी घोष बने देश के पहले Lokpal, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

।बता दें कि जस्टिस घोष के साथ न्यायिक सदस्यों के तौर पर जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी, जस्टिस अभीलाषा कुमारी, जस्टिस दिलीप बी. भोंसले और जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती को शामिल किया गया है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आज देश को जस्टिस पिनाकी घोष के रूप में पहला लोकपाल मिल गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की मौजूदगी में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उन्हें शपथ दिलाई।बता दें कि जस्टिस घोष के साथ न्यायिक सदस्यों के तौर पर जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी, जस्टिस अभीलाषा कुमारी, जस्टिस दिलीप बी. भोंसले और जस्टिस प्रदीप कुमार मोहंती को शामिल किया गया है। न्यायिक सदस्यों के साथ ही कमिटी में 4 और सदस्यों के तौर पर दिनेष कुमार जैन, अर्चाना रामसुंदरम, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम भी रहेंगे।जस्टिस पी. सी. घोष वर्तमान में राषट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्‍य रह चुके हैं। जस्टिस घोष को मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर भी जाना जाता है। आपको बता दें कि लोकपाल केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ मिलकर काम करेगा। लोकपाल सीबीआई समेत किसी भी जांच एजेंसी को आरोपों की जांच करने का आदेश दे सकेगा। इसके अलावा इसकी जांच के दायरे में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री सांसद और सभी तरह के कर्मचारी आएंगे।

Leave A Reply