
स्वामीनारायण अक्षरधाम परिसर का निर्माण कार्य एचडीएच प्रमुख बोचासन के स्वामी महाराज श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) और11,000 कारीगरों और हजारों बीएपीएस स्वयंसेवकों के द्वारा लगभग पांच साल में पूरा किया गया था। इस विशाल मंदिर परिसर का उद्घाटन 6 नवंबर, 2005 को किया गया था।यहां का म्यूजिकल फाउंटेन भी एक प्रमुख आकर्षण है, इसे जीवन चक्र कहा जाता है। इस संगीतमय फव्वारा शो में मनुष्य जन्म, जीवनकाल और मृत्यु चक्र का उल्लेख किया जाता है।
मंदिर परिसर में एक गार्डन है, जिसे गार्डन ऑफ इंडिया कहा जाता है। इस गार्डन में देश के वीर योद्धाओं और देशभक्तों की मूर्तियां लगाई गई हैं। इसके अलावा यहां पर एक कमल के आकार का बगीचा भी है, जो कि बहुत सुंदर और देखने योग्य है।