जानिए क्यों 11 साल की पोलिश लड़की ने पीएम मोदी को भारत में रहने के लिए लिखा खत
पौलैंड निवासी एलिजा को अपनी मां के साथ भारत से ब्लैकलिस्ट किया गया है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : 11 साल की एलिजा वानात्को ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर भारत में रहने की इजाजत मांगी है। पौलैंड निवासी एलिजा को अपनी मां के साथ भारत से ब्लैकलिस्ट किया गया है।हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी को एक पत्र लिखकर अपनी वापसी की मांग की है। एलिजा ने अपने पत्र में लिखा, भारतीय नहीं होने के बावजूद, वह इसे अपना घर कहती है। मुझे अपने स्कूल में पढ़ना है जो गोवा में है। मैं और मेरी मां भारत में वापस आकर अपनी पुरानी और खुशनुमा जिंदगी फिर से जीना चाहती है। प्लीज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और विदेश मंत्री एस जयशंकर मेरी मदद करें। मुझे पता है आप दोनों ही मेरी मदद कर सकते हैं। एलिजा ने आगे लिखा कि मेरी मां 24 मार्च को भारत में फिर से प्रवेश नहीं कर सकी और हमें वीजा खत्म होने के कारण ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। यह सिर्फ इसलिए अनुचित लगता है क्योंकि यह हमारी गलती नहीं थी।बता दें कि एलिजा 6 वर्ष की उम्र में ही अपनी मां के साथ भारत आ गई थी और गोवा में रह रही थी। एक कलाकार और फोटोग्राफर कोटलार्स्का भारत में बी 2 बी वीजा पर थी। वह अपने भारतीय वीजा को नवीनीकृत करने के लिए श्रीलंका गई थी, लेकिन भारतीय अधिकारियों द्वारा उन्हें 24 मार्च को वापस भेज दिया गया था। पत्र में यह भी कहा गया कि उनके मामले को पिछले एक महीने के लिए गृह मंत्रालय में रखा गया था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।