जानिए US में सबसे शिक्षित और अमीर धर्म वाले कौन है ?

पिछले महीने दिसंबर में जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा के मामले में अमेरिका में रह रहे हिंदुओ ने यहूदी समुदाय के लोगों को भी पछाड़ दिया है, जो अब तक सबसे ऊपर थे

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई है जो समस्त सनातनियों के लिए गर्व करने की बात है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, अमेरिका में हिंदू समुदाय के लोग सबसे ज्यादा पढ़े लिखे हैं। प्यू रिसर्च के मुताबिक, अमेरिका में रह रहे सभी धार्मिक समुहों में हिंदू समुदाय के लोग सबसे ज्यादा शिक्षित है। पिछले महीने दिसंबर में जारी हुई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शिक्षा के मामले में अमेरिका में रह रहे हिंदुओ ने यहूदी समुदाय के लोगों को भी पछाड़ दिया है, जो अब तक सबसे ऊपर थे। इस रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज डिग्री वालों में सबसे अधिक संख्या हिंदुओं की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक़, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, कैरिबायाई और सब-सहारा अफ्रीका देशों से लेकर जहां भी हिंदू बहुसंख्यक हैं, वहां हिंदू समुदाय के लोग ही सबसे ज्यादा शिक्षित है। रिपोर्ट के मुताबिक, धर्म के आधार पर अगर देखा जाए तो 77 फीसदी के साथ कॉलेज डिग्री वालों में से हिंदुओं की संख्या सबसे ज्यादा है। हिंदुओं के बाद दूसरा नंबर यूनिटेरियन समुदाय के लोगो का आता है, जो दूसरे सबसे ज्यादा शिक्षित है। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका में सबसे धनी और सबसे शिक्षित के रूप में अपनी पहचान बनाई है। पियू के अध्ययन में कहा गया है कि अधिक शिक्षित होने के कारण ही हिंदू और यहूदी देश में अमीर हैं। इस संगठन ने आर्थित सफलता और शिक्षा के बीच के संबंध के बारे में बताया है। पियू के 2014 के अध्ययन के अनुसार यहूदी और हिंदुओं की वार्षिक आय अधिक है। यहुदियों में 10 में से 4 (44 फीसदी) लोग और हिंदुओं में 10 में से 3 (36 फीसदी) लोग ऐसे हैं जिनकी सालाना एक लाख डॉलर के करीब है।

Leave A Reply