जो किया तुमने अभिनंदन, वह सबके बस की बात नहीं – वायुसेना
एयरफोर्स ने ट्विटर पर रविवार को अभिनंदन के लिए विपिन 'इलाहाबादी की कविता शेयर की।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले विंग कमांडर अमिनंदन वर्तमान की वायुसेना ने तारीफ की। एयरफोर्स ने ट्विटर पर रविवार को अभिनंदन के लिए विपिन ‘इलाहाबादी की कविता शेयर की। पोस्ट में लिखा, ‘जो किया तुमने अभिनंदन, वह सबके बस की बात नहीं। आखेटक का किया आखेट, यह सबके बस की बात नहीं…।’जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकियों ने फिदायीन हमला किया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्ता में मिराज- 2000 फाइटर जेट से एयर स्ट्राइक की। भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में स्थिति जैश के ट्रेनिंग कैंप तबाह कर दिए थे। इस दौरान 350 से ज्यादा आतंकियों मारने की बात कही गई थी।भारत की एयर स्ट्राइक के जवाब में 27 फरवरी की सुबह पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की थी। तब विंग कमांडर अभिनंदन भारतीय सीमा में घुसे पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों को खदेड़ते हुए सीमा पार कर गए थे। तभी उनका विमान मिग-21 क्रैश हो गया और वो पीओके में जा गिरे। पाक सेना ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया था। पाकिस्तान ने 1 मार्च की रात अभिनंदन को भारत को सौंप दिया था।