टैक्स चोरी मामले में ‘क्विंट’ संस्थापक राघव बहल के घर आयकर विभाग ने मारा छापा

टैक्स चोरी के एक मामले में आयकर विभाग ने मीडिया क्षेत्र के दिग्गज राघव बहल के ठिकानों पर छापेमारी की

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : टैक्स चोरी के एक मामले में आयकर विभाग ने मीडिया क्षेत्र के दिग्गज राघव बहल के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने तड़के नोएडा स्थित राघव के घर पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने मामले से जुड़े सबूतों और कागजातों की जांच भी की।  बताया जा रहा है कि विभिन्न लोगों द्वारा कर चोरी किए जाने के मामले से जुड़ी जांच के संबंध में कुछ अन्य लोगों के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। बतादें कि राघव बहल समाचार पोर्टल ‘क्विंट’ और ‘नेटवर्क 18’ समूह के संथापक हैं।

Leave A Reply