ट्रंप करेंगे अमरीका के मिसाइल रक्षा कार्यक्रम में विस्तार, अंतरिक्ष में सेंसर की परत का होगा निर्माण
वहीं दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वो अमरीका के मिसाइल रक्षा कार्यक्रम को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमरीकी राष्ट्रपति ने संसद की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की एक विदेश यात्रा को स्थगित कर दिया है। वहीं दूसरी ओर अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि वो अमरीका के मिसाइल रक्षा कार्यक्रम को और विस्तार देने की योजना बना रहे हैं।इसके साथ ही वो अंतरिक्ष में एक सेंसर की परत के निर्माण के विषय में भी सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन का लक्ष्य है कि अमरीका का हर शहर मिसाइल हमले से सुरक्षित रहे। ट्रंप की योजना में अलास्का में बीस नए इंटरसेप्टर्स की स्थापना करना भी है।