ट्रेनों में हो रही है महाठगी, हर दिन गायब हो रहे हैं तीन हजार तौलिए, 12 सौ से ज्यादा चादर !

वित्त वर्ष 2017-18 में देशभर में ट्रेनों के एसी कोचों से करीब 21,72,246 बेडरोल गायब हुए, जिनमें 12,83,415 तौलिए, 4,71,077 चादर और 3,14,952 तकिए की खोल चुरा लिए गए

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : ट्रेनों के एसी कोच से हर दिन तीन हजार से ज्यादा तौलिए, 12 सौ से ज्यादा चादर गायब हो रहे हैं। रेलवे के मुताबिक एसी कोच से एक साल में 14 करोड़ रुपए के सामानों की चोरी की गई। रेलवे के आकड़ों के मुताबिक साल 2017-2018 में ट्रेनों से लाखों तौलिया, चादर और कंबल गायब कर दिए गए। इसके अलावा वॉशरूम से मग, फ्लश पाइप और शीशों की भी चोरी की गई। रेलवे को यात्रियों पर चोरी का शक है।वित्त वर्ष 2017-18 में देशभर में ट्रेनों के एसी कोचों से करीब 21,72,246 बेडरोल गायब हुए, जिनमें 12,83,415 तौलिए, 4,71,077 चादर और 3,14,952 तकिए की खोल चुरा लिए गए। इसके अलावा 46,515 कंबल गायब हैं। भारतीय रेल के 16 जोनों में से सिर्फ दक्षिणी जोन में 204113 तौलिए, 29573 चादर, 44868 तकिए के गिलाफ, 3713 तकिए और 2745 कंबल चुराए गए। दक्षिणमध्य जोन में 95700 तौलिए, 29747 चादर, 22323 तकिए के गिलाफ, 3352 तकिए और 2463 कंबल चुराए गए।

Leave A Reply