तेंदुए का आतंक, पशुशाला में घुसकर 30 भेड़-बकरियों को बनाया शिकार !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। राजगढ़ विकास खंड के तहत आने वाली ग्राम पंचायत नेरी कोटली के डरेणा गांव के उप ग्राम जाडियाधार मे एक तेंदुए ने लगभग 30 भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना डाला है। मिली जानकारी के अनुसार जाडियाधार निवासी लक्ष्मी सिंह को कल देर रात अपनी पशुशाला से बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपनी पत्नी सहित पशुशाला की ओर भागा तो देखा कि तेंदुआ उनकी लगभग 30 भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना चुका था। इतना ही नहीं दंपति के शोर मचाने पर तेंदुए ने भागते हुए महिला भी हमला कर दिया। गनीमत यह रही है कि इस हमले में महिला को ज्यादा चोटें नहीं आईं। लक्ष्मी सिंह के मुताबिक तेंदुआ उनका लाखों रुपए का नुक्सान कर गया है। लक्ष्मी सिंह ने वन विभाग व पशुपालन विभाग को इस मामले की सूचना दे दी है और मुआवजे की मांग की है।

Leave A Reply