तेलंगाना : वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की कराई गई आपात लैडिंग

चेतक हेलीकॉप्टर ने हैदराबाद के हकीमपेट बेस से उड़ान भरी थी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : तेलंगाना में भारतीय वायुसेना के चेतक हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले के एक गांव में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर अपने रूटीन ट्रेनिंग पर निकला था।बता दें कि चेतक हेलीकॉप्टर ने हैदराबाद के हकीमपेट बेस से उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ देर बाद ही पायलट को विमान में गड़बड़ी का अहसास हुआ, जिसके बाद विमान की सिद्दिपेट जिले में आपात लैंडिंग कराई गई।

Leave A Reply