(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। राजधानी शिमला में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात दो युवक कार एचपी 10 ए- 9097 में सवार हो कर भराड़ी से संजौली आ रहे थे। केल्टी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रोहड़ू के अढाल और जगतार गांव के नितिश रावत (24) पुत्र रंजीत रावत व विवेक (26) पुत्र जय सिंह के रूप में हुई है। दोनों युवक संजौली में एक किराए के मकान में रहते थे। दोनों के शवों को पो्स्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।