पंजाब। पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब के होशियारपुर से पंजाब पुलिस ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के तीन आतंकियों को पाकिस्तानी हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आतंकियों के पास से 3 पिस्टल, 15 बुलेटप्रूफ जैकेट और विस्फोटक बरामद किया गया है।
भारी मात्रा विस्फोटक और हथियार बरामद होने की वजह से पुलिस को अंदेशा है कि ये लोग कोई बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पंजाब पुलिस के मुताबिक तीनों आतंकी जसप्रीत, हरदीप और कुलदीप विदेश में बैठे खालिस्तान समर्थक उग्रवादी गुटों और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआईएस के संपर्क में थे। और आतंकी 15 अगस्त के मौके पर पंजाब में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
फिलहाल पुलिस तीनों आतंकियों से पूछताछ कर रही है और इन तीनों आतंकियों को क्या मकसद था। यह भी जानने की कोशिश कर रही है।
