पाकिस्तान में सिख का चालान काटने पर यातायात पुलिस ने मांगी माफी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। पाकिस्तान के पेशावर शहर की ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने पर एक सिख मोटरसाइकिल सवार का चालान काट दिया। ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को हालांकि इस गलती के लिए सिख समुदाय से माफी मांगी। ट्रैफिक पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि सिख समुदाय को मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट पहनने से छूट है। बीते मंगलवार को एक सिख युवक को बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाते देख यातायात कर्मी ने उसका चालान कर दिया था। सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह मामला प्रकाश में लाए जाने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने उनसे माफी मांगी। प्रवक्ता ने कहा, यातायात कर्मी ने गलती से युवक का चालान काट दिया था। प्रांतीय विधानसभा में भी इस मसले पर चर्चा की संभावना है।

Leave A Reply