पुलिस की छवि गिराता दिखा अय्याश सब इंस्पेक्टर “नफीस अहमद”, सरकारी पिस्टल तक का किया दुरूपयोग

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। सरकार ने ये पिस्टल; दी थी समाज की रक्षा के लिए , ये पिस्टल मिली है अपराधियों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए , ये पिस्टल मिली थी नारी के सम्मान के लिए लेकिन सब इंस्पेक्टर नफीस अहमद ने इसका ऐसा दुरूपयोग किया है जो शर्मशार करती है वर्दी के सम्मान को और पीड़ा देती है उत्तर प्रदेश पुलिस के उन तमाम कर्तव्यपरायण व् जांबाजो को जो अपनी जिन्दगी का एक एक पल दे रहे हैं समाज की शांति और सुरक्षा के लिए । ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की यूपी पुलिस के एक दरोगा की शर्मनाक हरकत आज कल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है इस निकृष्ट हरकत के वायरल होते ही पुलिस विभाग बैकफुट पर आ गया और तत्काल ही जांच के आदेश दे दिए गये तमाम पहलूओ पर गहन जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी सब इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया इस मामले में एस पी का कहना है कि दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। ये वीडियो उत्तर प्रदेश के हापुड़ के देहात कोतवाली में तैनात दरोगा नफीस अहमद का है। वीडियो में दरोगा एक युवती के साथ रंगरलियां मनाते नजर आ रहे हैं। यही नहीं अपनी सर्विस रिवॉल्वर युवती के हाथों थमाकर उससे फायर तक करवा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जनपद की पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, पुलिस के अधिकारी इस मामले में कार्रवाई की बात कर रहे हैं। दरोगा थाना देहात में तैनात हैं और हापुड़ में ही रहते हैं। एक युवती के साथ इनकी तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिसमें वह अय्याशी कर रहे हैं और एक उनकी चैटिंग की भी वीडियो वायरल हुई, जिसमें युवती से अश्लील चैटिंग में अश्लील फोटो भी नजर आ रहे है।

Leave A Reply