पूर्व VHP अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया का हुआ निधन, 91थी उम्र

13 जनवरी को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। बुधवार शाम निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के पूर्व अध्यक्ष और उद्योगपति विष्णु हरि डालमिया का 91 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया। डालमिया कई दिनों से बीमार थे। 13 जनवरी को ही उन्हें अस्पताल से घर लाया गया था। बुधवार शाम निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ।डालमिया फिलहाल श्रीराम जन्मभूमि न्यास के ट्रस्टी और वीएचपी के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य थे। 1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन में डालमिया ने अशोक सिंघल और गिरिराज किशोर के साथ प्रमुख भूमिका निभाई थी। बाबरी ढांचा ढहाए जाने के बाद सरकारी पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में उन्हें सह-अभियुक्त बनाया गया था।

Leave A Reply