पेंटागन ने कहा- हमें नहीं पता कि पाकिस्तान के सारे F-16 विमान सुरक्षित हैं या नहीं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, 'यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जनवरी 2018 से,अमेरिका की सरकार ने पाकिस्तान की सुरक्षा सहायता निलंबित कर दी है।'

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमेरिका की एक मैगजीन ने दावा किया था कि भारत की ओर से पाकिस्तान के F-16 को मार गिराये जाने की बात गलत है। मैगजीन ने दावा किया था कि करीब 2 अमेरिकी अधिकारी पाकिस्तान गए थे। वहां F-16 की गिनती में पूरे और सुरक्षित मिले। हालांकि अमेरिकी मैगजीन के इस दावे पर खुद अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पुष्टि नहीं कर रहा है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार रक्षा मंत्रालय इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि पाकिस्तान में F-16 विमानों की कोई जांच हुई है। अखबार के अनुसार, अमेरिकी रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि वो या विभाग, ऐसी किसी तरह की जांच के बारे में नहीं जानते थे।रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने F 16 से जुड़ी समाचार रिपोर्ट की पुष्टि करने या इसे अस्वीकार करने के लिए सीधे अनुरोध के जवाब में कहा, ‘नीतिगत मामले में  विभाग सार्वजनिक रूप से सरकार से सरकार के बीच समझौतों के विवरण पर कोई टिप्पणी नहीं करता।विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि जनवरी 2018 से,अमेरिका की सरकार ने पाकिस्तान की सुरक्षा सहायता निलंबित कर दी है।बता दें 5 अप्रैल को फॉरन पॉलिसी मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने गिनती में पाकिस्तान को उसकी तरफ से दिए सभी एफ-16 विमान वहां मौजूद पाए। इससे भारत के पाकिस्तान के एक एफ-16 लड़ाकू विमान के मार गिराए जाने के दावे पर सवाल उठने लगे। एक प्रमुख अमेरिकी मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अमेरिका ने पाकिस्तान को जो लड़ाकू विमान एफ-16 दिए हैं, वो गिनती में पूरे हैं। भारत ने 26 फरवरी की आधी रात को पाकिस्तान में घुसकर वहां आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया था। इसके अगले दिन पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर एफ-16 लड़ाकू विमानों से हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए एक पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था।

Leave A Reply