फ्रांस के राष्ट्रपति आज जायेंगे आगरा ,करेंगे ताज महल का दीदार।

आगरा.फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पत्नी ब्रिगिट के साथ रविवार शाम ताज महल का दीदार करने के लिए आगरा जाएंगे। राष्ट्रपति मैक्रों शाम 4.45 बजे आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी अगवानी के लिए यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा आगरा पहुंच चुके हैं। ताज में करीब एक घंटा बिताने के बाद मैक्रों दिल्ली रवाना होंगे। मैक्रों के दौरे के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शाम 4 बजे से आम पर्यटकों की एंट्री ताज में बंद रहेगी। बता दें कि इस साल में इजरायल और कनाडा के प्रधानमंत्री ताज महल देख चुके हैं।

फरवरी: ताज महल पहुंचे थे जस्टिन ट्रूडो

– कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो फरवरी में फैमिली के साथ 7 दिन के दौरे पर भारत आए थे। इस दौरान उन्होंने 18 फरवरी को ताज महल का दीदार किया।

– ट्रूडो की फैमिली ने ताज के साथ फोटो खिंचवाए और इसे अद्भुत इमारत बताया। ट्रूडो ने विजिटर बुक में लिखा था- ”ताज महल दुनिया की सबसे सुंदर जगह है।”

जनवरी: नेतन्याहू भी ताज देखने गए थे

– इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जनवरी में पत्नी के साथ भारत आए थे। वह 17 जनवरी को ताज महल देखने के लिए आगरा पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी की थी। नेतन्याहू का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया था।

Leave A Reply