बिलासपुर में अमित शाह बोले – पाकिस्तान से गोली आई तो यहां से गोला जाएगा
मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने लोगों से देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : अमित शाह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत बिलासपुर के लुहणू मैदान में प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। मंच पर पहुंचते ही अमित शाह ने लोगों से देरी से पहुंचने के लिए माफी मांगी। अमित शाह ने कहा कि वायु सेना की एक्टिविटी के कारण वे आने में लेट हो गए।परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार और पुलवामा हमले में शहीद तिलक राज को प्रणाम कर अमित शाह ने अपना भाषण शुरू किया। अमित शाह ने कहा कि प्रदेश ने देश को वीर सपूत दिए हैं। देश मे गर्मी बढ़ी तो राहुल गांधी विदेश रवाना हो गए। हैरानी इस बात की है छुट्टी पर जाते हैं तो उनकी मां को भी पता नहीं कहां गए हैं। अमित शाह ने कहा कि पाकिस्तान से गोली आई तो यहां से गोला जाएगा।1990 से देश आतंकवाद झेल रहा था। मनमोहन भी दस साल खामोश रहे। अमित शाह ने कहा कि दोबारा सरकार आने पर हम जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर देंगे। वीरभद्र पर निशाना भी साधा। कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान तो हिमाचल को सिर्फ 44 हजार करोड़ दिए गए। मोदी ने हिमाचल को 2 लाख 9 हजार 31 करोड़ दिया। अमित शाह ने कहा कि चुनाव हर पांच साल बाद आएंगे, जीतेंगे-हारेंगे पर देश की सुरक्षा से समझौता नहीं करेंगे।