बिहार में शीतलहर का कहर, तापमान 4.7 डिग्री तक गिरा

(न्यूज़ लाइव नाउ) : शुक्रवार को पटना, गया सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान इस साल के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया, एक ओर जहां गया का न्यूनतम पारा 3.8 तो पटना का 4.7 डिग्री पर आ गया। पटना में यह पिछले दो साल का न्यूनतम स्तर रहा।

पटना और गया दोनों शहरों में कल का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पटना सहित लगभग पूरे बिहार में शीतलहर चल रही है और अभी आज और कल भी मौसम एेसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना, छपरा व मुजफ्फरपुर में सिवियर कोल्ड डे (अत्यधिक ठंड) रहा।
शुक्रवार को पटना, गया सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान इस साल के अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया, एक ओर जहां गया का न्यूनतम पारा 3.8 तो पटना का 4.7 डिग्री पर आ गया। पटना में यह पिछले दो साल का न्यूनतम स्तर रहा।

पटना और गया दोनों शहरों में कल का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। पटना सहित लगभग पूरे बिहार में शीतलहर चल रही है और अभी आज और कल भी मौसम एेसा ही बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पटना, छपरा व मुजफ्फरपुर में सिवियर कोल्ड डे (अत्यधिक ठंड) रहा।

वहीं, पूर्णिया, फारबिसगंज व सुपौल कोल्ड डे की चपेट में रहे। शुक्रवार को विभिन्न जिलों का अधिकतम पारा एक से तीन डिग्री तक गिरा। छह से आठ किलोमीटर की रफ्तार से चली पछुआ हवा के कारण दिन में भी लोगों की कंपकंपी छूटती रही।

इससे पहले सुबह में पटना सहित विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान दो से चार डिग्री तक लुढ़क गया। पटना में सबसे अधिक 3.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

पटना में ठंड के साथ घने कोहरे का कहर भी रहा। राजधानी समेत कई ट्रेनें रद्द रहीं। पटना एयरपोर्ट पर पहला विमान दोपहर करीब डेढ़ बजे उतरा। चार उड़ानें रद्द रहीं।

Leave A Reply