भारत के सुखोई विमानों पर लगेंगे इजरायली स्पाइस-2000 बम
इन विमानों का हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के बड़े आतंकी शिविर पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू विमानों को और अधिक शक्तिशाली बनाने की कोशिश के तौर पर सुखोई-30एमकेआइ को इजरायल की स्पाइस-2000 लेजर निर्देशित बमों से लैस करने की कवायद में है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।अभी भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमान स्पाइस-2000 बमों से लैस हैं। इन विमानों का हाल ही में पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के बड़े आतंकी शिविर पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।आधिकारिक सूत्रों ने बताया, ‘भारतीय वायुसेना अपने लड़ाकू विमानों को और शक्तिशाली बनाने के लिए सुखोई-30एमकेआइ को इजरायल के स्पाइस-2000 बमों से लैस करने की प्रक्रिया में है।’ यह कदम भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद सामने आया है।