भारत ने इंटरसेप्टर मिसाइल का किया सफल परीक्षण

इसके साथ ही भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : भारत ने ओडिशा के मिसाइल परीक्षण केन्द्र से इंटरसेप्टर मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इसके साथ ही भारत ने दो परतों वाली बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा प्रणाली विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली।बता दें कि ओडिशा में चांदीपुर के दक्षिण में लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) से रविवार की रात आठ बजकर पांच मिनट पर इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस परीक्षण केंद्र को पहले व्हीलर द्वीप के नाम से जाना जाता था.बताया जाता है कि पृथ्वी रक्षा यान (पीडीवी) इंटरसेप्टर और लक्ष्य मिसाइल दोनों सफलतापूर्वक जुड़ गए थे। पीडीवी मिशन पृथ्वी के वायुमंडल में 50 किलोमीटर से ऊपर की ऊंचाई पर लक्ष्य को निशाना बनाने के लिए है। इस तकनीक को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने विकसित किया है। इससे पहले 11 फरवरी, 2017 को इसी स्थान से इंटरसेप्टर का परीक्षण किया गया था।

Leave A Reply