मंडी का राजनीतिक परिदृश्य बदलने के कागार पर

सुखराम और उनके पोते द्वारा कांग्रेस की सदस्यता लेने से बदले राजनीतिक समीकरण।

सुंदरनगर।रोशन लाल शर्मा
एनएलएन मीडिया।न्यूज़ लाइव नाउ
आज राहुल गांधी के समक्ष सुख राम और उसके पोते आश्रय शर्मा द्वारा कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से मंडी लोकसभा का परिदृश्य ही बदल सकता है। एक तरफ वीरभद्र सिंह और सुख राम का छतीस का आँकड़ा और दूसरी तरफ सुख राम के पोते को कांग्रेस की ओर से लोकसभा का उम्मीदबार बनाना यह बात आम आदमी को पच नही पा रही है।क्या वीरभद्र सिंह को हाईकमान ने इस बात के लिए विश्वास में ले लिया गया है या फिर वीरभद्र सिंह और उनके परिवार को मंडी की लोकसभा सीट की उमीदबारी से दूर रखा गया है।सुना यह भी जाता है कि वीरभद्र सिंह का बेटा विक्रमादित्य भी टिकट की लाइन में है। इतना ही नही वीरभद्र सिंह की खुद की सम्भावना भी चुनाव लड़ने की बन रही थी। अभी तक कांग्रेस की पूरी योजना का पर्दाफाश होना बाकि है और कल तक शायद तस्वीर साफ हो जाएगी ।दूसरी तरफ ऊर्जामंत्री अनिल शर्मा के त्याग पत्र की संभावना भी प्रबल बनी हुई है लगता है नए समीकरण का पट्टाक्षेप जल्द ही होने वाला है और प्रदेश की चारो लोकसभा सीटों की घोषणा राजनीतिक पार्टियां द्वारा शीघ्र करने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है।

Leave A Reply