मसूद अजहर के वैश्विक आतंकी घोषित होने पर बोले मोदी – यह तो शुरुआत है, आगे देखिए क्या होता है

मोदी ने कहा - ये जीत देश की सामूहिक शक्ति की जीत है। नामदारों ने मसूद अजहर को लेकर मोदी का मजाक उड़ाया था।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादी मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने को संतोष का विषय बताया है। मोदी ने कहा- ‘यह तो शुरुआत है, आगे देखिए क्या होता है। ये जीत देश की सामूहिक शक्ति की जीत है। नामदारों ने मसूद अजहर को लेकर मोदी का मजाक उड़ाया था। उम्मीद करता हूं नामदार आज भी खुशी मनाएंगे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आज कोई भारत की आवाज की उपेक्षा नहीं कर सकता है। यह नया भारत है। नए भारत की ललकार है। ये जीत देश की सामूहिक शक्ति का नतीजा है। ये मोदी नहीं, पूरे देश की सफलता है। भारत की दहाड़ आज पूरी दुनिया में गूंज रही है।’ प्रधानमंत्री ने अपनी जयपुर की रैली में कहा पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करना बड़ी जीत है।

Leave A Reply